शर्मनाक: 83 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप….

रांची: रेप की कई खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बीच झारखंड से रेप की ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर रख दिया है। यहां पर एक 83 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव वाले आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं।

यह घटना झारखंड के चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है। राजपुर थाना क्षेत्र के केंदुवा सहोर गांव में गुरुवार की रात बुजुर्ग महिला घर में अकेली सोई हुई थी। तभी शराब के नशे में धुत गांव के दो युवक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

थाना प्रभारी मनोज पाल का कहना है कि 22 साल के राजेश कुमार सिंह और 19 साल रतन सिंह को पकड़ लिया गया है। जब इस मामले की सूचना गांव में फैली तो कुछ लोगों की ओर से इसे रफा-दफा करने की कोशिश हुई। यहां तक की पीड़िता को पुलिस के पास नहीं जाने की सलाह दी गई।

हालां कि पीड़ित बुजुर्ग ने किसी की नहीं सुनी और लाठी के सहारे पुलिस स्टेशन पहुंची और उन्होंने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। बुजुर्ग महिला की शिकायत सुनकर थाने के सभी पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। किसी को इस घटना पर विश्वास ही नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया, तब सच्चाई सबके सामने आई।

पुलिस ने तुरंत ही मामला दर्ज कर आरोपियों को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में राजपुर थाना क्षेत्र के प्रभारी मनोज पाल ने बताया कि आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। गांव वाले इनके खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *