राम मंदिर भूमि पूजन से पहले….भावुक हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी…..

दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने एक वीडियो जारी कर अपनी भावनाओं का इजहार किया किया है। इस वीडियो में राम मंदिर निर्माण को लेकर आडवाणी बेहद भावुक दिखे।

भाजपा के इस दिग्गज नेता ने मंदिर निर्माण पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका सपना पूरा होने जा रहा है। गौरतलब है कि राममंदिर के निर्माण की अलख पूरे देश में जगाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर मुरली मनोहर जोशी को भी राम मंदिर भूमि पूजन का न्योता मिला है। हालंकि दोनों नेता अयोध्या नहीं आएंगे बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा और इसे पूरे देश में आंदोलन का रूप देने वाले भाजपा के दिग्गज नेता आडवाणी ने कहा कि, जीवन के कुछ सपने पूरे होने में समय लगता है। मेरे दिल के करीब रहा एक सपना पूरा हो रहा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन हो रहा है। निश्चय ही केवल मेरे लिए ही नहीं बल्कि समस्त भारतीय समुदाय के लिए यह क्षण बेहद ऐतिहासिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *