छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना नए मरीजों के साथ-साथ मौत के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 अगस्त तक शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू किया है। लेकिन अब लोगों में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने को लेकर लोगों में संशय बरकरार है। वहीं, लॉकडाउन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सीएम भूपेश बघेल और मंत्रियों के बीच सभी शहरों में कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जानकारी देते हुए बड़ी बात कही है।

बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन आगे बढ़ाने का आधिकार सरकार ने जिला कलेक्टर्स को दिया है। अब वे ही तय करेंगे कि जिले में लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाए या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *