पूर्व केंद्रीय मनोज सिन्हा बने जम्मू कश्मीर के नए उप राज्यपाल

दिल्ली। सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। वे प्रधानमंत्री के खास सिपहसालार माने जाते हैं।

राष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। लगभग नौ महीने तक प्रदेश की कमान संभालने वाले मुर्मू भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) होंगे। मुर्मू ने अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर त्यागपत्र दिया है।

गौरतलब है कि मनोज सिन्हा पूर्व रेल राज्य मंत्री रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके के कद्दावर नेता हैं। लोकसभा चुनाव हारने के बाद माना जा रहा था कि मनोज सिन्हा को कोई महत्वपूर्ण व बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। अब सरकार ने कश्मीर में मनोज सिन्हा को भेजकर राज्य में तेज तर्रार प्रशासक नियुक्त कर एक तीर से कई शिकार किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *