रायपुर : मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक 10 अगस्त को : धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग नीति की होगी समीक्षा

रायपुर 6 अगस्त 2020

राज्य शासन द्वारा धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग नीति की समीक्षा कर सुझाव देने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक में आगामी खरीफ वर्ष की धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग नीति की समीक्षा की जाएगी। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उप समिति के सदस्यों में परिवहन एवं वन मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *