छत्तीसगढ: कोरोना मरीज ने कोविड सेंटर में उठाया ये खौफनाक कदम…

जांजगीर। कोरोना पॉजेटिव मरीज की खुदकुशी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना जांजगीर के कोविड सेंटर की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रवासी मजदूर की कोरोना रिपोर्ट 3 अगस्त को पॉजेटिव आयी थी, जिसके बाद उसे चार अगस्त को जांजगीर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक देर रात कोरोना पॉजेटिव मरीज ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक युवक जांजगीर के भरा के जमगहन गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक प्रवासी मजदूर हाल ही में गुजरात से लौटा था, पिछले दिनों उसकी तबीयत खराब होने के बाद सैंपलिंग करायी गयी थी, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। जांजगीर के दिव्यांग स्कूल स्थित कोविड सेंटर में मजदूर को रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *