कवर्धा में शराब से भरा ट्रक पलटा, लोग बोतलें लूटकर भागे………

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में गुरुवार सुबह शराब से भरा हुआ ट्रक पलटने के बाद लूट मच गई। लोग ट्रक में भरी अंग्रेजी शराब की बोतलें लूटकर भागते रहे। पुलिस डंडा मार कर लोगों को रोकती रही, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। वहीं ट्रक पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा के कुई में स्थित शराब की दुकान के लिए रायपुर से ट्रक में स्टॉक भरकर भेजा जा रहा था। रास्ते में रायपुर-जबलपुर हाईवे पर रानी सागर गांव के पास ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। इसके चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जा पलटा। हादसे के बाद लोगों ने शराब की बोतलें बिखरी देखी तो लूट मच गई।

ट्रक में 250 पेटी थी शराब, लूटने वालों का वीडियो बनाया गया
जिसके हाथ जितनी बोतल लगी, लेकिन भाग निकला। सूचना मिलने पर पिपरिया और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। जब डंडा मारने के बाद भी लोग नहीं रुके तो सिपाहियों ने उनके मोबाइल से वीडियो बनाने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है ट्रक में 250 पेटी शराब थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *