रायपुर : वन अधिकार पत्र देने का सिलसिला निरंतर जारी: बीजापुर जिले में 777 व्यक्तिगत एवं 1515 सामुदायिक पट्टे का होगा वितरण

रायपुर, 06 अगस्त 2020

राज्य शासन द्वारा वनांचल के निवासियों को वन अधिकार पत्र देने का सिलसिला निरंतर जारी है। बीजापुर जिले में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत निवासियों को  777 व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र एवं एक हजार 515 सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदान किये जायेंगे। जिला स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा व्यक्तिगत और सामुदायिक वन अधिकार मान्यता देने  का अनुमोदन किया गया है। जिले के बीजापुर तहसील के 257 तथा भैरमगढ़ तहसील के 520 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा सामुदायिक प्रयोजन के लिए एक हजार 515 सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके तहत् बीजापुर तहसील में 287, भैरमगढ़ में 444, भोपालपटनम में 323 तथा उसूर तहसील में 461 सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदान किये जायेंगे। अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी अधिनियम 2006 के तहत् जिले में अभी तक 8 हजार 704 वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदान किये गये हैं, जिसमें 7 हजार 962 व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टे तथा 742 सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *