भोपाल। कोरोना वॉरियर्स ने बोनस नहीं मिलने पर ड्यूटी का बहिष्कार कर दिया है। गुरुवार को हमीदिया अस्पताल नहीं पहुंचे इंटर्न डॉक्टर्स।
आरएमओ और नर्स के भरोसे ही चलाया गया अस्पताल का कोविड वॉर्ड।
फिलहाल हमीदिया के 375 बेड पर कोविड मरीज भर्ती हैं। एक शिफ्ट में 25 इंटर्न डॉक्टर ड्यूटी में रहते हैं। डॉक्टर्स के नहीं आने से व्यवस्थाओं चरमरा गई है।
