अक्सर देखा जाता है कि महिलाओंको सुनसान सड़क पर अकेले चलकर घर पहुंचना मुश्किल लगता है. उन्हें एक अनजाना सा डर हमेशा लगता रहता है जैसे कि कोई उन्हें जानबूझकर परेशान कर सकता है. इसके अलावा महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी के मामले भी अक्सर सामने आते है. ऐसे में अब घबराना नहीं है. अपनी सुरक्षा अपने हाथों में ही होती है. बस आपको कुछ सेल्फ डिफेंस मूव्स सीखने की जरूरत है जो कि आपके काफी काम आ सकते हैं. इन्हें सीखना बहुत ही आसान है क्योंकि इन्हें अप्लाई करने के लिए ज्यादा मश्क्कत नहीं करनी पड़ती. प्रशासन, समाज और सरकार के दायित्व के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि महिलाएं खुद आगे बढ़कर अपनी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहें जिसके लिए सेल्फ डिफेंस टेकनीक की सही जानकारी बहुत जरूरी है.
सेल्फ डिफेंस तकनीक
अपनी सुरक्षा के लिए शरीर को मजबूत बनाना और खुद को एलर्ट रखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है आत्मरक्षा की कला में निपुण होना. आजकल न सिर्फ स्कूलों में बल्कि फिटनेस सेंटर व हेल्थ क्लब्स में महिलाओं के लिए तरह-तरह के सेल्फ डिफेंस वर्कआउट्स होते हैं. जूडो, कराटे, टायक्वांडो, जुजित्सू, कुंग फू ऐसी कई कलाएं हैं जिनका उपयोग मुश्किल समय में करके आत्मरक्षा की जा सकती है. खासतौर पर उस स्थिति में जब आप बिल्कुल निहत्थे हों, ये वर्कआउट्स आपके लिए बेहद मददगार साबित होंगे.
महिलाओं के लिए कुछ खास सेल्फ डिफेंस मूव्स
हैमर स्ट्राइक
ग्रोइन किक
एलबो स्ट्राइक
हील पाम स्ट्राइक
बियर हग अटैक
इस्केप विथ हैंड ट्रैप्ड
की स्टैब्ड
समझें सिक्स्थ सेन्स के इशारे
अक्सर मुश्किल घड़ी में हमारा सिक्स्थ सेन्स हमें इशारे करता है कि हम कहां सुरक्षित हैं और कहा नहीं. महिलाओं का यह सिक्स्थ सेन्स और भी सजग होता है. तो अगर अपनी सुरक्षा को लेकर आपके मन में कोई भी संशय हो तो उसे दबाने के बजाय उस पर गौर करें. इसके लिए यह भी जरूरी है कि आप स्ट्रेस और टेंशन से मुक्त रहें और तुरंत फैसला लेने के लिए हमेशा तैयार रहें. इससे अपने मन की आवाज को समझने में आसानी होगी और आप किसी अप्रत्याशित घटना का शिकार होने से बचेंगी.
महिलाओं के लिए सेफ्टी टिप्स एंड आइटम्स
तकनीकी विकास के साथ महिलाओं के लिए ऐसे गैजेट्स बन गए है, जिससे वह अपनी सुरक्षा के लिए हैंडबैग में आसानी से कैरी कर सकती है. सेल्फ डिफेंस की जरूरत कब और कहां पड़ जाए इसके बारे में तो कोई नहीं जानता. इन गैजेट्स की मदद से आप जरूर पड़ने पर सेल्फ डिफेंस के लिए उनका इस्तेमाल कर सकती हैं.
पेन व कॉम्ब नाइफ
परफ्यूम पेपर स्प्रे
कैट की चेन
पेपर फोम
सेलफोन स्टन गन
पर्सनल अलार्म
इसके अलावा कोई भी मुसीबत आने पर या मुसीबत का एहसास होने पर मदद के लिए तुरंत पुलिस को फोन लगाएं.
