रायपुर : छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने पदभार ग्रहण किया

रायपुर, 08 अगस्त 2020

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने आज ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार की उपस्थिति में राजधानी स्थित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, पंडरी कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, श्री मलकीत सिंह गैन्दू और श्री आलोक पांडे ने भी उन्हें नये सौंपे गए दायित्वों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
श्री कश्यप ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात बोर्ड की संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर श्री सुधाकर खलखो संचालक ग्रामोद्योग और हस्तशिल्प विकास बोर्ड के एमडी श्री शंकर लाल धुर्वे सहित बोर्ड के अन्य अधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *