रायपुर 09 अगस्त 2020
सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत पीड़ित परिवार के लिए चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
उत्तर बस्तर कांकेर के नरहरपुर तहसील के ग्राम कन्हनपुरी निवासी 37 वर्षीय प्रेमलाल यादव की सर्प काटने से मृत्यु हो गई थी। पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिये गये अधिकारों का प्रयोग करते हुए मृतक के निकटतम वारिस बिदुराम यादव और श्रीमती रेमोतीन यादव के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार नरहरपुर के माध्यम से किया जाएगा।
