मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वीडियो कांफ्रेसिंग मे शामिल हुए कलेक्टर

 विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कल रविवार को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय मे वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए प्रदेशवासियों को संबांधित करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जनजातिय समुदाय के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए किये जा रहें प्रयासों की जानकारी देते हुए आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वीडियों कांफ्रेंसिंग मे प्रदेश 28 जिलों को जोड़ा गया था। जिला पंचायत बेमेतरा के स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान) कक्ष मे आयोजित वीडियों कांफ्रेसिंग मे कलेक्टर शिव अनंत तायल शामिल हुए। कार्यक्रम मे मेधावी आदिवासी छात्राओं को बोर्ड परीक्षा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर संजय कुमार दीवान, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग मेनका चन्द्राकर सहित अन्य अधिकारी मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *