2007 बैच की है अफसर….कड़क मिजाजी के लिए जानी जाती है….ये महिला IPS करेंगी सुशांत केस की CBI जांच

मुंबई 10 अगस्त 2020 । फिल्म अभिनेता सुशांत की मौत की जांच सीबीआई को सौंपी गई है. सीबीआई ने एक विशेष जांच टीम का गठन भी कर दिया है. जांच टीम में गया जिला के टिकारी की रहने वाली तेज तर्रार सीबीआई आईपीएस अधिकारी नुपुर प्रसाद भी शामिल हैं.

आईपीएस नुपुर प्रसाद सीबीआई की तेज तर्रार अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं. फिलहाल नुपुर सीबीआई में बतौर एसपी के पद पर कार्यरत हैं. सुशांत केस का जिम्मा मिलने के बाद नुपूर प्रसाद के गांव में खुशी का माहौल है. वहीं, सुशांत के फैन्स भी न्याय की उम्मीद जता रहे हैं.
कौन है नूपुर प्रसाद
टिकारी के सलेमपुर गांव की रहने वाली नुपुर प्रसाद 2007 बैच की एजीएमयूटी कैडर की आईपीएस हैं. नुपुर दिल्ली के शाहदरा की डीसीपी भी रह चुकी हैं. नुपुर की नियुक्ति सीबीआई में बीते साल की गई थी. सुशांत केस की जांच के लिए सीबीआई ने जो टीम का गठन किया है. उसमें 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सीबीआई के संयुक्त निदेशक मनोज शशिधर और केस का सुपरविजन 2004 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी गगनदीप गंभीर करेंगी.

सुशांत केस की जांच का जिम्मा मिलने के बाद नुपुर के गांव में खुशी का माहौल है. नुपुर के परिजनों ने उम्मीद जताई क‍ि अब सुशांत केस को जल्द ही नुपुर अपनी कौशल और बुद्धिमता से सुलझा लेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *