रायपुर : राज्य औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे श्री पाठक 13 अगस्त को

रायपुर, 12 अगस्त 2020

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक राज्य औषधि बोर्ड कार्यालय में 13 अगस्त को दोपहर एक बजे पदभार ग्रहण करेंगे। राज्य औषधि बोर्ड कार्यालय वर्तमान में राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा भवन के समीप राज्य वन अनुसंधान संस्थान भवन के प्रथम तल में संचालित है। पदभार ग्रहण के दौरान वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर तथा पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य औषधि पादप बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे.ए.सी.एस. राव द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *