शासकीय सूमो और कार में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत………..

केशकाल, छत्तीसगढ़। केशकाल में एनएच-30 में आंवरभाठा गांव के पास सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। शासकीय सूमो और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य दो युवकों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। दोनों को रायपुर रेफर ले जाया जा रहा था। वहीं सूमो में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरस गांव में इलाज जारी है।

केशकाल निवासी रज्जू पांडेय उम्र 45 वर्ष, संतोष पाटिल उम्र 38 वर्ष व अनिल सिन्हा उम्र 40 वर्ष, ये तीनों कार क्रमांक सीजी 04 डीई 5000 में नारायणपुर से केशकाल की ओर आ रहे थे। वहीं वन विभाग के दो कर्मचारी सूमो वाहन में रायपुर से कोंडागांव की ओर जा रहे थे। तभी रात लगभग 10 बजे केशकाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आंवरभाठा के पास दोनों वाहनों कीआमने सामने जोरदार भिड़ंत

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए वहीं कार चालक रज्जू पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची तथा सड़क पर पड़ी वाहनों को हटा कर यातायात बहाल किया गया।

कार में सवार अन्य दो युवक अनिल सिन्हा व संतोष पाटिल को 108 से फरसगांव अस्पताल ले जाया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया था लेकिन अचानक केशकाल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *