सुकमा में नक्सलियों ने किसान की टंगिया मारकर हत्या की……

  • कोंटा क्षेत्र के एलाडमडुगु की घटना, सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने देखा शव
  • देर रात बात करने की बात कहकर नक्सली अपने साथ ले गए थे युवक को

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने एक किसान की हत्या कर दी। उसका शव गुरुवार को सड़क किनारे पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन शव लेकर कोंटा थाने पहुंचे। नक्सलियों ने किसान पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कोंटा क्षेत्र के एलाडमडुगु निवासी कर्तम हूंगा (35) पुत्र भीमा का शव गुरुवार को सड़क किनारे मिला। सुबह ग्रामीण खेत की जुताई करने जा रहे थे, तो हत्या का पता चला। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

कर्तम की पत्नी ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता था। देर रात उसे कुछ लोग बुलाने आए थे। कहा था कि बात करके छोड़ देंगे और फिर अपने साथ ले गए। कर्तम की टंगिया से वार कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के शक में उसे मारा गया है। थाना प्रभारी कोंटा शिवानंद ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *