आफलाइन-आनलाइन पढ़ाई को लेकर शिक्षक पूरी तरह कन्फ्यूज…..

आफलाइन-आनलाइन पढ़ाई को लेकर शिक्षक पूरी तरह कन्फ्यूज हैं। समझ नहीं आ रहा कि वो सरकार की सुने या फिर अधिकारियों की माने…इधर इस असमंजस में कई शिक्षक नप भी गये हैं। अब ताजा मामला बलौदाबाजार का है, जहां तीन शिक्षकों पर BEO  की गाज गिरी है। आरोप है कि इन शिक्षकों ने आफलाइन पढ़ाई “पढ़ई तुंहर दुआर” ने अपना योगदान नहीं दिया।

ये कार्रवाई तब हुई है जब राज्य में शीर्ष अधिकारी बार-बार कह रहे हैं कि शिक्षक पढ़ाई की इस वैकल्विक माध्यम में स्वेच्छा से योगदान दें, किसी भी शिक्षक पर कोई दवाब नहीं है। बावजूद बलौदाबाजार के बीईओ ने शासकीय प्राथमिक शाला बगबुड़ा के सहायक शिक्षक बिहारीलाल मिरी, सहायक शिक्षक गणेश सिंह ध्रुव और बोधराम साहू को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। चेतावनी ये दी गयी है कि दो दिन के भीतर अगर जवाब नहीं दिया तो कार्रवाई की जायेगी।

नोटिस में कहा गया है कि पढ़ई तुंहर पारा एवं लाउडस्पीकर शाली के संचालन में उनका कोई योगदान नहीं है, जबकि ग्राम पंचायत बगबुड़ा में आफलाइन क्लास संचालित हो रहा है। नोटिस में ये भी लिखा है कि ना तो वो आफलाइन क्लास में योगदान दे रहे हैं और ना ही प्रधान पाठक के बुलाने पर बगबुड़ा गांव ही आ रहे हैं। नोटिस में उन सभी शिक्षकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *