बिलासपुर | आज बिलासपुर में हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए आ रही समस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा किया और एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।कुछ कार्य अभी शेष है जो कि शीघ्र ही पूरे हो जाएंगे,मुझे विश्वास है राज्य सरकार और केंद्र सरकार के निरीक्षण के बाद बिलासपुर में हवाई सेवा शीघ्र प्रारंभ हो जाएगी। अधिकारियों से बिंदुवार चर्चा किया गया और समाधान के लिए शासन के अधिकारियों से भी बात किया। आज निरीक्षण में एयरपोर्ट के संचालक महोदय ,सुरक्षा अधिकारी,पी डब्लू डी विभाग के मुख्य अभियंता महोदय, अधीक्षण अभियंता महोदय,अनुविभागीय अभियंता महोदय,उप अभियंता महोदय,जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता महोदय,कार्यपालक अभियंता महोदय और हमारे कांग्रेस के बिलासपुर के पंकज सिंह,शैलेन्द्र जायसवाल,पप्पू बाजपाई,विनय शुक्ल,बोदरी के युवा साथी नेता साथी आज निरीक्षण और चर्चा में शामिल थे।
शीघ्र उड़ेगा बिलासपुर से विमान……हवाई सेवा प्रारंभ होने के पूर्व, एयरपोर्ट का निरीक्षण किया
