आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे देश को संबोधित..

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देश को संबोधित करेंगे। कोरोना संकट के बीच आजादी का जश्न मनाया जाएगा, लेकिन महामारी के बीच इस बार तमाम सावधानियों के साथ यह जश्न मनाया जाएगा।

आजादी की 74वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शाम को 7 बजे देश को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का यह संबोधन दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर सीधा प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद रात 9 बजे राष्ट्रपति के संबोधन को सभी क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।

र राष्ट्रपति के सचिवालय से विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि आज राष्ट्रपति का संबोधन आकाशवाणी और सभी राष्ट्रीय नेटवर्क व दूरदर्शन के चैनल पर शाम 7 बजे हिंदी भाषा में प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद अंग्रेजी संस्करण में राष्ट्रपति का संबोधन होगा।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसमे थलसेना, वायुसेना और नौसेना के जवानों ने लालकिले पर मार्च किया। यह ड्रेस रिहर्सल सुबह 9 बजे की गई। सुबह 3 बजे ही तमाम सुरक्षाकर्मी यहां रिहर्सल के लिए पहुंच गए थे।

बता दें कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के समारोह के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। तमाम गणमान्य लोगों से अपील की गई है कि अगर कार्यक्रम के 2 हफ्ते पहले कोरोना से संक्रमित हुए हैं तो वह इसमे हिस्सा ना लें। पुलिस ने बताया कि लाल किले पर तकरीबन 4000 सुरक्षाकर्मि तैनात किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *