नई दिल्ली: आज पूरा देश अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। अपनी आजादी के 73 साल पूरे होने का जश्न आज देश भर में देशभक्ति के रंग में डूब कर मनाया जा रहा है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री के द्वारा ऐतिहासिक लाल किले ध्वजा रोहण करने और लाल किले से देश को संबोधित करने की परंपरा को प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक बार फिर निभाया और जूरे देश को लाल किले से संबोधित किया। देश में फैले कोरोना संक्रमण को हराते हुए प्रधानमंत्री ने उसी उत्साह और उसी ऊर्जा से पूरे देश को संबोधित किया।
कोविड-19 की वजह से अतिथियों की संख्या सीमित थी। लेकिन फिर भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ये स्वतंत्रता दिवस और पीएम मोदी का संबोधन कई मायनों में खास और ऐतिहासिक रहा। ऐसे में इस समारोह की एक और खासियत रही समारोह में पीएम मोदी की इंट्री। पीएम मोदी ने जिस कार से इंट्री की वो कई आम कार नहीं है बल्कि सुरक्षा और परफॉर्मेंस के मामले में दुनिया की सबसे बेहतरीन कारों में से एक Range Rover Sentinel है। आइए जानते हैं पीएम मोदी की इस खास कार के बारे में।
दुनिया की सबसे ताकतवर कारों में से एक

पीएम मोदी भारत जैसे शक्तिशाली और गौरवशाली देश के प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में उनकी हर चीज काफी खास और सुरक्षा की दृष्टि से काफी बेहतर होती है। इसी कड़ी में शुमार है पीएम मोदी की ये Range Rover Sentinel कार। आपको बता दें कि Range Rover Sentinel दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। यह एक आर्मर्ड गाड़ी है, जिस पर गोलियों और बम का असर नहीं पड़ता है। इस कार की सेफ्टी का आलम ये है कि यह गाड़ी IED ब्लास्ट तक को झेल सकती है। इतना ही नहीं इस कार पर आम गाड़ियों की तरह टायर डैमेज होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता। पीएम मोदी की इस कार का टायर डैमेज होने के बाद भी 100 किलोमीटर तक चल सकता है।

रफ्तार में सुपरफॉस्ट है Range Rover Sentinel

पीएम मोदी की ये कार हर मामले में काफी बेहतर और स्ट्रांग है। इस कार की एक और बड़ी खासियत है इसकी रफ्तार। पीएम मोदी की Range Rover Sentinel महज 5.3 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 218 किलोमीटर प्रति घंटा है।
वहीं इस कार में पैनारॉमिक सनरूफ दिया गया है, जिसका इस्तेमाल रोड-शो के दौरान होता है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री अक्सर रोड-शो के दौरान इस कार में नजर आते हैं। इसके अलावा मुश्किल समय में यह कार अपने दुश्मनों पर कहर बन कर गिर सकता है। इसमें कई खतरनाक फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन फीचर्स को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
