विधाययक ने की अफवाहों से सवाधान…तीजा पोला पर्व सावधानी का ध्यान रखते हुए मनाएं सीएम को दी तीजा पोला पर्व की बधाई

धरसीवां क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा आज तीजा पोला पर्व की शुभकामनाएं देने मुख्यमंत्री निवास पहुची उन्होंने तीजा पोला पर्व की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एवं क्षेत्रवासियों को बधाई एवं तीजा पोला पर्व को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर चर्चा की ओर अफवाहों से सावधान रहने की लोगो से अपील की।


मुख्यमंत्री निवास में तीजा पोला पर्व मनाते हुए विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा ने भगवान के चरणों मे पोला चढ़ाया इसके उपरांत महिला मित्र मंडली के साथ झूला झूलने का आनंद भी उठाया।
अफवाहों से रहें सावाधान

विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना की आड़ में कुछ लोग प्रदेश की भूपेश सरकार को बदनाम करने तरह तरह के षड्यन्त्र रच रहे हैं और तीजा पोला पर्व को लेकर मनगढंत अफवाहें फैला रहे हैं उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी इस संबन्ध में बात की सरकार ने कभी भी किसी पर्व को नही मनाने की बात नही की है तीज त्यौहार हमारी प्राचीन छत्तीगढिया भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं हंसी खुशी हम त्योहार मनाएं लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानी पूर्वक ही मनाएं लापरवाही न करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *