रायपुर. प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और पिछले पांच माह से रोजाना सामने आने वाले मरीजों के रिकार्ड बनते और टूटते जा रहे हैं। 16 अगस्त को प्रदेश में 576 मरीज का सामने आना रिकार्ड था, जिसे लेकर विशेषज्ञों द्वारा चिंता भी जताई जा रही थी, मगर मंगलवार को इस आंकड़े को कोरोना के सामने आने वाले मरीजों ने काफी पीछे छोड़ दिया। कोरोना संक्रमित मरीजों के सीधे संपर्क में आने वाले और कोरोना रोकथाम के अभियान में अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मचारियों के कारण कोरोना संक्रमण की संख्या 800 से ऊपर चली गई। रायपुर जिले के लोगों में कोरोना ने हमेशा की तरह अपना दबदबा कायम रखा और सामने आए मरीजों के साथ जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5800 से अधिक हो गई, जिसमें से 2200 से ज्यादा मरीज अभी भी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं, जिसे मिलाकर प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5700 से ज्यादा हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 800 से ज्यादा मरीज, 8 ने तोड़ा दम
