अवैध काले हीरे से लदी ट्रक ने दंपत्ति को ठोका…पत्नी की मौत…बच्चा और पति गंभीर

रायगढ़: जिले के घरघोड़ा से महज 8 किलोमीटर दूर बरघाट के पास फिर एक बार हुआ हादसा. बाइक सवार दंपत्ति को कोयला लदी ट्रक ने ठोका. मौके पर ही पत्नी की हुई दर्दनाक मौत. बच्चे और पति आंशिक रूप से हुए घायल. घरघोडा अस्पताल में भर्ती. यह मामला बीते रात 8:00 बजे आसपास घरघोडा से महज 8 किलोमीटर दूर बरघाट के पास एक दंपत्ति को तेज रफ्तार ट्रक को कोयला लड़े ट्रक ने पीछे से आकर ठोक दिया और जिससे पत्नी की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई वह बच्चा और उसका पति आंशिक रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि सच्चिदानंद चौहान उम्र 45 वर्ष पत्नी चारोबाई चौहान उम्र 36 वर्ष और अपने बच्चे के साथ में डूमरपाली गांव की ओर जा रहा था और रात्रि के 8:00 बजे के आसपास बरघाट के पास में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को ठोक दिया जिसके कारण मौके पर ही पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है व दोनों को आंशिक रूप से चोट आई है. मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को घरघोड़ा के अस्पताल के मरचूरी में रख दिया गया है व घायल दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है , फिलहाल पुलिस परिजनों को बुलाकर पंचनामा कर रही है वह अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ में अपराध कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है. फिलहाल सवाल यह उठता है कि बीते 2 दिन पहले हादसे में एक बालिका की मौत हो गई थी उसके बाद में भी प्रशासन बेलगाम चल रहे डंपर के गति को कम करने के लिए किसी भी प्रकार का प्रयास नहीं किया जा रहा है जिसके वजह से डम्फर चालकों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और दिन प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं जिसकी वजह से स्थानीय आम जनता की मौत असमय हो रही है फिलहाल देखना होगा कि इस हादसे के बाद में प्रशासन बेलगाम चल रहे हैं वाहनों पर प्रतिबंध कैसे लगाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *