एक बेटा सरकारी अफसर तो दूसरा बड़ा राजनेता…फिर भी सड़क किनारे मिली बूढ़ी माँ

पंजाब के मुक्तसर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है. उसके सिर में कीड़े लगे हुए थे. कल ही कुछ लोगों को सड़क किनारे के खाली मैदान में महिला नग्न अवस्था में मिली. खास बात है कि उसका एक बेटा बड़ा सरकारी अफसर है और दूसरा बड़ा राजनेता है. इसके बाद भी उसकी हालात के पीछे की वजह की जांच शुरू हो गई है.

डीसी एमके अराविद कुमार ने महिला के मौत की जांच के आदेश दिए हैं. इसकी जांच एसडीएम वीरपाल कौर को सौंपी गई है. एसडीएम वीरपाल कौर ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही हैं. जल्द ही वह इस मामले की जांच करके उसकी पूरी रिपोर्ट डीसी एमके अराविद कुमार को सौंप देंगी.

क्या है पूरा मामला

मुक्तसर गांव की ओर जा रही सड़क के किनारे बने खुले मैदान में बुजुर्ग पड़ी हुई मिली. बूढ़ी महिला के सिर में कीड़े पड़े हुए थे और उसकी हालत बहुत खराब थी. जैसे ही लोगों ने महिला को देखा तो उन्होंने तुरंत एनजीओ और पुलिस को मामले की जानकारी दी. इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि 80 साल की बुजुर्ग एक बेहद अच्छे परिवार की महिला थी. उसका एक बेटा बड़ा सरकारी अफसर है और दूसरा बड़ा राजनेता है, जबकि उसकी पोती पंजाब सिविल सर्विस में अधिकारी है. महिला काफी दिनों से सड़क किनारे खाली मैदान में ईंटों की झोपड़ी बनाकर रह रही थी.

महिला का वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने बूढ़ी महिला के परिवार की जानकारी दी. बूढ़ी महिला को एक बेटा अपने साथ फरीदकोट ले गया लेकिन सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई, जिसके बार परिवार ने गुपचुप तरीके से महिला का अंतिम संस्कार कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *