रायगढ़: कलयुगी पिता द्वारा फेके गए तीन बच्चों में से दूसरे बच्चे का भी शव बरामद किया गया है. एक और बच्चे की तलाश जारी है. आपको बता दें 3 दिन पहले धरमजयगढ़ छाल के एडु नदी में सनकी पिता ने अपने तीन मासूम बच्चों को नदी फेंक खुद भी छलांग लगा दी थी. फिर बाद में पिता कार्तिककेश्वर की पेड़ में फांसी से लटकती लाश मिली थी।
ये है पूरा मामला
बता दें कि 16 अगस्त को पिता ने पहले अपने तीन मासूमों को उफनती नदी में फेंक दिया, और खुद भी खुदकुशी कर ली थी। टीआई सुमतराम साहू ने बताया कि डोमनारा के पास स्थित एडु पुलिया पर लगभग 40 वर्षीय कार्तिकेश्वर राठिया नामक व्यक्ति ने 8 माह तथा 3 एवं 4 साल के तीन बच्चों को बारी-बारी से बहती नदी में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि एसईसीएल कर्मी कार्तिकेश्वर राठिया मानसिक रूप से परेशान रहता था। वहीं 4 बच्चों को मोटरसाइकिल में लेकर सुबह घर से निकला, पत्नी को कुछ शंका हुई और वह ढूंढते ढूंढते जब मांड नदी की पुलिया पर पहुंची, तब मां को देख एक बच्चे ने दौड़ कर उनसे लिपटकर अपनी जान बचाई, वहीं बताया कि पिता ने एक-एक कर तीन बच्चों को बहती नदी में फेंक दिया और खुद भी नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली।
