रायपुर : ग्रामीण अर्थव्यस्था को मजबूती देने किसान हित में काम रही है राज्य सरकार : मंत्री डॉ. डहरिया

मंदिर हसौद में गौठान निर्माण के लिए नवा रायपुर विकास प्राधिकरण को जमीन उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

रायपुर, 19 अगस्त 2020

नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल सरकार में आते ही गामीणों, किसानों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपए देने का निर्णय लिया। वहीं किसानों का अल्पकालीन कृषि ऋण माफ किया गया। श्री बघेल ने कई वर्षों से लंबित किसानों का सिंचाई कर भी माफ किया। डॉ. डहरिया मंदिर हसौद में आयोजित किसान समिति को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों और किसानों की मांग पर ग्राम मंदिर हसौद में गौठान निर्माण पर सहमति जताते हुए गौठान के लिए जमीन उपलब्ध कराने अटल नगर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना में नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी के तहत गांवों के पारंपरिक स्वरूप को सहेजने का काम किया जा रहा है। मवेशियों के संरक्षण एवं संरक्षण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में गौठान निर्माण किया जा रहा है। इसका संचालन गांव के ही लोगों द्वारा गठित गौठान समिति द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री बघेल के नेतृत्व में सरकार गोधन न्याय योजना लाकर किसानों और पशुपालकों से दो रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर गोबर की खरीदी कर रही है। इससे लाखों पशुपालकों को लाभ होगा। इस योजना के तहत पहली किस्त की राशि 5 अगस्त को पशुपालकों के खातों में अंतरित की गई है। अब 20 अगस्त को राजीव गांधी की जंयती के अवसर पर गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी की दूसरी किस्त की राशि कसानों और पशुपालकों के खातों मंे जमा करायी जाएगी। डॉ. डहरिया ने कहा कि मंदिर हसौद के विकास के लिए कोई कमी नहीं होगी। राज्य सरकार भी शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास के लिए भी तत्पर है।

कार्यक्रम का आयोजन श्री रामचंन्द्र स्वामी नागरीदास मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया था। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शार्मा मंडी समिति के अध्यक्ष श्री प्रताप ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री नोहर यादव, सरपंच श्रीमती रमा यादव सहित किसान व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *