पारिवारिक विवाद पर कार्रवाई के बजाये सुलह कराकर पुलिस ने छोड़ा, 24 घंटो में महिला की हो गयी संदिग्ध मौत….

राजधानी में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस की भूमिका पर भी लोग सवाल उठा रहे है। आरोप हैं कि पुलिस ने पारिवारिक विवाद की शिकायत होने के बाद भी कार्रवाई के जगह सिर्फ समझाईश देकर विवाद का निपटारा कर दिया। इसके बाद फिर से परिवार में विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। ससुराल पक्ष का कहना हैं कि मृतिका ने आत्महत्या की है, जबकि मायके वालों का कहना हैं कि महिला की हत्या की गयी। मायके वाले पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे है।

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के देवार पारा की है। मृतिका का नाम पूजा वर्मा 33 है। बताया जा रहा हैं कि मृतिका का मंगलवार को ससुराल पक्ष के लोगों के साथ जमकर विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझाइश देकर शांत करा दी थी। आज दोपहर मृतिका का फिर से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा कि महिला ने घर की छत से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद मृतिका के बेटे ने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मृतिका के परिजन ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया हैं कि विवाद के बाद उनकी बेटी को छत से धक्का देकर मारा गया है। परिजनों ने कहा कि आये दिन ससुराल पक्ष के लोगों के साथ विवाद होता रहता था, इस संबंध में थाने में पहले भी शिकायत की गयी थी पर पुलिस के द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया था। परिजनों ने पुलिस पर भी एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस संबंध में तेलीबांधा पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही महिला के मौत के कारणो का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *