भारत में कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोरोना की रफ्तार तेज होने की वजह कोरोना वायरस का आंकड़ा 27 लाख 67 हजार के पार पहुंच गया है। वर्तमान समय में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से अमेरिका और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित हैं। अभी भारत कोरोना वायरस के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर है। लेकिन, भारत में जिस तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए भारत बहुत जल्द विश्व में दूसरे स्थान आ जायेगा। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 1092 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64,531 मामले सामने आये हैं और 1092 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 28,35,822 हो गई है। जिसमें 6,85,231 एक्टिव मामले हैं। जबकि, 20,96,068 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण भारत में अब तक 53994 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 3,17,42,782 टेस्ट हुए भारत में कोरोना वायरस के साथ जंग तेज हो गयी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 18 अगस्त तक टेस्ट किए गए कोविड-19 सैंपलों की कुल संख्या 3,17,42,782 है, जिसमें 8,01,518 सैंपलों का टेस्ट शुक्रवार यानी 18 अगस्त को किया गया है।
Coronavirus Update….आंकड़ा पहुंचा 28 लाख 35 हजार के पार…भारत में आज 1092 लोगों की हुई
