तेन्दूपत्ता बोनस वर्ष 2018 की 79 लाख 80 हजार रुपए से अधिक राशि का किया गया वितरण

9 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 22 हजार 524 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस राशि

जगदलपुर 21 अगस्त 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा 20 अगस्त को तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2018 के पारिश्रमिक (बोनस) का ऑनलाइन भुगतान किया गया। इस ऑनलाइन भुगतान में जिला यूनियन जगदलपुर के 9 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों बास्तानार, नानगुर, बजावण्ड, सरगीपाल, बकावण्ड, मूली, छिन्दगांव, जैबेल एवं भानपुरी के कुल 22 हजार 524 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को  79 लाख 80 हजार 755 रुपए का भुगतान किया गया। जिसमें इस जिला यूनियन में अधिकतम बोनस की राशि प्राथमिक वनोपज सहकारी समीति नानगुर के श्रीमती मंगली पति श्री देवनाथ को 6475 रुपए एवं श्रीमती प्रतिमा पति श्री बाकलू को 6362 रुपए को प्रदाय किया गया । इसी प्रकार प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति जैबेल में श्रीमती मनमती को 2405 रुपए, श्रीमती धनमती को 2216 रुपए श्रीमती अस्ति को 1615 रुपए एवं श्रीमती सोनी को 1267 रुपए दिया गया ।

इस कार्यक्रम में जिला यूनियन की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया मुचाकी, उपाध्यक्ष श्री मण्डया राम,छ.ग. प्रदेश प्रतिनिधि श्री कपूर बिसाई, वनमण्डलाधिकारी व प्रबंध संचालक सुश्री स्टायलो मण्डावी, प्रशिक्षु  भा. व. से. श्री तेजस शेखर, उप वनमण्डलाधिकारी-उप प्रबंध संचालक श्रीमती सुषमा जे. नेताम के द्वारा छ.ग. शासन द्वारा आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम में भाग लिया गया एवं प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति व परिक्षेत्र स्तर पर भी समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक, संग्राहक एवं जन प्रतिनिधि के द्वारा उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर तेन्दूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) 2018 वितरण कार्यक्रम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *