अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का कोरोना के कारण निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। असलम खान, दिलीप कुमार के छोटे भाई थे। आज सुबह उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। बीते दिनों दिलीप कुमार के दोनों भाई कोरोना वायरस का शिकार हुए थे। जिसके बाद दोनों को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि असलम खान डायबिटीज, हाइपरटेंशन और हार्ट की बीमारी से गुजर रहे थे। बीते दिनों उनका कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव निकला था। एहसान खान अभी भी लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, एहसान खान की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है और वह ज्यादा हरकत भी नहीं कर रहे हैं। उनके शरीर में पहले से ही ऑक्सीजन की भारी कमी है इसलिए कोरोना हो जाने के बाद उन्हें सांस लेने में और भी ज्यादा दिक्कत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *