सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबाआई की छानबीन दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। पिछले चार दिनों से सुशांत केस से जुड़े लोगों से सीबाआई लगातार पूछताछ कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को जांच टीम ने कई स्थानों पर छानबीन की। CBI की जांच टीम ने आज कूपर अस्पताल के डॉक्टरों से भी पूछताछ की। इसके अलावा सीबाआई ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से भी पूछताछ की।
पिठानी, दीपेश, नीरज के बयानों में अंतर
CBI ने इन जगहों पर किया चौथें दिन जांच
दिन की शुरुआत में सीबीआई ने सुशांत और रिया के सीए और सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी से पूछताछ की। इन तीनों से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने भी पूछताछ की थी। वहीं सीबीआई की एक टीम मरोल के वाटरस्टोन रिसोर्ट में भी गई, जहां सुशांत, रिया और उनके परिवार नवंबर 2019 में कुछ दिनों के लिए ठहरे थे। जिसकी जांच CBI की टीम कर रही है।
इस बीच, एक अन्य टीम ने बांद्रा के कोटक महिंद्रा बैंक का दौरा किया, जहां उन्होंने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये गायब हो जाने के आरोप के बीच बैंक कर्मियों से खाते का लेनदेन का विवरण मांगा। बैंक अधिकारियों की प्रतिक्रियाओं से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए हैं। जांच टीम असंतुष्ट होकर चली गई।
शौविक चक्रवर्ती DRDO गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए पहुंचे, जहां CBI के अधिकारी रह रहे हैं। शौविक से पहले भी मुंबई पुलिस और ईडी ने पूछताछ की है। रिया और उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी है। समन के लिए DRDO के गेस्ट हाउस में पहुंचने वाला एक अन्य व्यक्ति सिद्धार्थ पिठानी था, जिसे सुशांत के घर पर सीन रीक्रिएट के लिए भी बुलाया गया था।
