सुशांत और रिया के CA से CBI करेगी पूछताछ…………

सुशांत सिंह केस को लेकर बड़ी खबर है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आज रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) से पूछताछ करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि रिया की पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी को भी पूछताछ के सिलसिले में बुलाया जा सकता है।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिया से भी सीबीआई पूछताछ कर सकती है। इससे पहले कल DRDO गेस्ट हाउस में CBI ने सिद्धार्थ पिठानी से दूसरे दौर की पूछताछ की।  गेस्ट हाउस में दीपेश सावंत और कुक नीरज से भी करीब 8 घंटों तक पूछताछ हुई और ये पूछताछ आज भी जारी रहेगी।

दरअसल, सुशांत की मौत में रिया वो कड़ी है जो सारे राज़ खोल सकती है। वो सुशांत की गर्लफ्रेंड थी इसलिए बहुत हद तक सुशांत के दोस्त या सुशांत के साथ काम करने वाले सभी लोगों को वो जानती हो। ऐसी खबरें है कि कई लोगों को खुद रिया ने सुशांत के यहां नौकरी पर रखवाया था और सबसे अहम ये कि जो वो खुद पहले से ही सीबीआई जांच की मांग कर रही थी।

वहीं रिया अब सीबीआई जांच से भाग रही है जिससे उस पर शक और गहरा जाता है। रिया पर शक की वजह ये भी है कि उसने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ा था।

इनके अलावा, सुशांत के अकाउंट से पैसे की कथित लूट, सिद्धार्थ पिठानी से संपर्क में होना या मुंबई के डीसीपी से चुपके-चुपके से कथित बातचीत ये तमाम चीजें ऐसी हैं जो रिया चक्रवर्ती पर सवाल उठाते है और जिनके जवाब CBI को सिर्फ उनसे से मिल ही सकता है।

दूसरी तरफ सीबीआई अधिकारियों ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और रसोईया नीरज सिंह तथा घरेलू सहायक दीपेश सावंत से यहां डीआरडीओ अतिथि गृह में अभिनेता की मौत के सिलसिले में पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि जांच दल के अधिकारी बाद में इन लोगों के साथ बांद्रा में अभिनेता के फ्लैट पर भी गए। अधिकारी ने कहा कि आज सुबह सांताक्रूज के कलीना इलाके में स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह में पिठानी, नीरज और सावंत अलग-अलग पहुंचे। केंद्रीय जांच दल के अधिकारी यहीं ठहरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि 14 जून को जब राजपूत (34) अपने कमरे में फंदे से झूलते पाए गए थे तब वे घर में मौजूद थे।

इन तीनों से सीबीआई अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की और बाद में करीब पौने तीन बजे वह इन लोगों को अपने साथ लेकर उपनगरीय बांद्रा के मों ब्लां अपार्टमेंट स्थित दिवंगत अभिनेता के घर गए।

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई जांच दल के साथ फोरेंसिक अधिकारियों ने भी राजपूत के घर का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि अभिनेता के घर पर मुंबई पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *