सुशांत केस: संदीप सिंह का स्टाफ बोला- ‘नहीं पता कहां हैं वो, उनका नंबर बंद’है

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में उनके ‘करीबी दोस्त’ संदीप एस सिंह पर कई सवाल उठ रहे हैं। अपने अलग-अलग बयानों के कारण उन पर शक गहराता जा रहा है। वही सुशांत की मौत के दिन भी वो उनके घर पर पहुंचे थे। संदीप को कूपर अस्पताल पर भी स्पॉट किया गया था। वही उनके पास से ही सुशांत का पैन कार्ड भी मिला था।

अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या संदीप मुंबई के बाहर चले गए हैं। बता दें, सुशांत की मौत के बाद संदीप ने ही कई औपचारिकताओं को पूरा किया था। वो उस दिन क्राइम सीन पर पहुंचने के साथ ही उस एम्बुलेंस में भी मौजूद थे जिसमें सुशांत की बॉडी को ले जाया गया था। वही उन्होंने कई दस्तावेजों पर साइन भी किया था।

संदीप ने सुशांत को अपना करीबी दोस्त बताया है, जिसपर परिवार को शक है। संदीप ने दावा किया था कि वो पिछले एक साल से सुशांत के संपर्क में नहीं था। 14 जून के एक वीडियो में संदीप अचानक सुशांत की मौत के बाद उनके घर के पास दिखाई देता है। यही नहीं उसे सुशांत की बहन मीतू को सांत्वना देते हुए भी देखा जा सकता है। आने वाले दिनों में CBI संदीप से भी पूछताछ कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *