कंगना रनौत को मिला सुशांत की बहन का सपोर्ट, वकील के बयान पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा है। जिसके बाद कंगना को जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। विकास सिंह ने कहा था कि कंगना का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वो इस मुद्दे पर बात कर सिर्फ अपना उल्लू सीधा करना चाहती हैं। मतलब कि कंगना अपना मसला सुलझा रही हैं।

इसके बाद से ही ट्विटर पर भी कंगना को तेजी से ट्रोल किया जाने लगा।

हालांकि अब कंगना के सपोर्ट में खुद दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति आ गई हैं। श्वेता ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए कंगना रनौत को सपोर्ट किया है।

मामले में सुशांत की बहन श्वेता ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विकास सिंह कह रहे हैं कि उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना से कोई दिक्कत नहीं है।

वहीं श्वेता ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है,’ मैं भाई के हर वॉरियर को सैल्यूट करती हूं। आप लोग हमारी हिम्मत हो और हर लिहाज से हीरो हो। अभी हमारा मकसद है कि हमें सच के लिए एकजुट रहना है। आप सभी से गुजारिश करती हूं कि आप एकता बनाए रखें और एक दूसरे के साथ बेहतर अंडरस्टैंडिंग बनाए रखें।’

श्वेता का सपोर्ट करने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनके ट्वीट को रीट्वीट कर श्वेता का शुक्रियादा किया है।

श्वेता सिंह कृति के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा,’थैंक्यू श्वेता दी। धन्यवाद आपके इन शब्दों के लिए। जो संदिग्ध हैं वही चालाकी करने की कोशिश कर रहे हैं। धन्यवाद मेरे खिलाफ चल रही सभी अफवाहों को खत्म करने के लिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *