दिल्ली। दिल्ली दंगों को भड़काने का आरोपी और मास्टरमाइंड कहा जाने वाला जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी का छात्र शरजील इमाम असम से गिरफ्तार कर लिया गया है।
शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस दो दिन पहले असम से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर दिल्ली आई थी।मंगलवार को स्पेशल सेल की टीम ने औपचारिक तौर पर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस साल फरवरी में दिल्ली में हुई हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और काफी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। जिसमें शरजील इमाम के खिलाफ सबूत मिलने का दावा पुलिस ने किया था। शरजील इमाम ने अपने भाषण में असम को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले भू-भाग से काटने की बात भी कही थी।
