दो बसों के बीच हुई टक्‍कर.. 6 लोगों की मौत….कई घायल….

लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश के काकोरी में भीषण सड़क हादसा  हुआ है. यूपी रोडवेज की दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्‍कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्‍य यात्री घायल हो गए. घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. लखनऊ से  हरदोई और हरदोई से लखनऊ जा रही रोडवेज की दो बसों में भीषण टक्‍कर हो गई. इस हादसे में बस के परखच्‍चे उड़ गए. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे में मारे गए यात्रियों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है. उन्‍होंने प्रभावितों को तत्‍काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *