रायपुर : डीएलएड द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित

रायपुर, 28 अगस्त 2020

डीएलएड (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 के परीक्षा परिणाम आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जारी कर दिया गया है। वेबसाइट पर परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डालकर अपना परीक्षाफल प्राप्त कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डीएलएड द्वितीय वर्ष में 2368 बालक और 3109 बालिका सहित कुल 5477 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। डीएलएड द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल 84.80 प्रतिशत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *