अभिनेत्री कंगना रनौत ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी से बातचीत की और खुलासा किया कि कैसे ‘बॉलीवुड में खाने की तरह ड्रग्स का सेवन किया जाता है’। उन्होंने कहा कि “बॉलीवुड सेलिब्रिटीज यूथ का चेहरा बन जाते हैं और ऐसा प्रमोशन करते हैं कि ड्रग्स नहीं लेना चाहिए, लेकिन इस फिल्म इंडस्ट्री का गटर, जैसा कि मैं कहती हूं, ड्रग्स – कोकीन, एलएसडी, वे भोजन/पानी की तरह लेते हैं।”
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के कुछ चैट्स सामने आए थे जिसमें ड्रग्स का जिक्र किया गया था और ये संकेत मिला था कि वह कथिततौर पर बिना बताए अभिनेता को ‘ड्रग्स दे रही’ थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने कहा-”रिया की चैट्स देखकर लग रहा था कि वह हार्ड ड्रग्स के साथ सौदा करती हैं। सुशांत को बर्बाद करने के लिए हार्ड ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया होगा।”
कंगना ने आगे रिया के उस दावे पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि सुशांत ड्रग्स लेते थे। क्वीन अभिनेत्री ने कहा-”मुझे नहीं लगता कि सुशांत ड्रग्स लेते थे। ऐसा कहा जा रहा है कि वो मारीजुआना ले रहे थे, वो हार्ड ड्रग्स में नहीं आता है। तो क्या हार्ड ड्रग्स उनको तोड़ने के लिए प्रयोग किया गया है? रिया के सुशांत की जीवन में आने से पहले भी हार्ड ड्रग्स के ट्रेस हैं पर सुशांत की लाइफ में हार्ड ड्रग्स रिया से पहले नहीं था। तो क्या उनको इस स्थिति पर पहुंचने के लिए हार्ड ड्रग्स दिया गया था?”
बता दें कि सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल से भी जांच हो रही है। NCB ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) की धारा 20, 27 और 29 के तहत केस दर्ज कर लिया है। ये धारा अवैध ड्रग्स की खरीद और खपत में आपराधिक साजिश से संबंधित है। इस मामले में NCB जल्द रिया को समन भेज सकती है।
सूत्रों का कहना है कि NCB ‘ड्रग कार्टेल’ के साथ रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के लिंक की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि CBI और ED ने ड्रग कार्टेल से जुड़े 20 बॉलीवुड सितारों और राजनेताओं की सूची तैयार की है जो जांच के दायरे में आए हैं। इस सूची को NCB के साथ दोनों जांच एजेंसियों ने साझा किया है।
