सुशांत सिंह राजपूत का परिवार दिन-रात भगवान से प्रार्थना कर रहा है कि उनकी रहस्यमयी मौत से जुड़ा सच जल्द सामने आ जाए। मामला CBI को सौंपे जाने से पहले भी उन्होंने वैश्विक स्तर पर अभिनेता के लिए प्रार्थना करने के लिए एक मुहिम चलाई थी जिसमें कई अभिनेता और राजनेता से लेकर, कई देशों के लोगों ने हिस्सा लिया था। और अब भी परिवार का मानना है कि ‘ईश्वर और न्याय समान हैं और जब न्याय में बाधा आती है तो भगवान हस्तक्षेप करके मदद करते हैं।’
रामधारी सिंह दिनकर की रचना ‘रश्मि रथी’ के तृतीय सर्ग के बोल साझा करते हुए, सुशांत के परिवार ने लिखा कि ‘उन्हें पूरा यकीन है कि न्याय की इस लड़ाई में भगवान उनके साथ हैं।’
साथ ही, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी दिवंगत अभिनेता के फैंस से देवी शक्ति से प्रार्थना करने का आग्रह किया है और एक भजन भी पोस्ट किया है। साथ ही पहले, दुनिया भर से सुशांत के फैंस ने तस्वीरें पोस्ट की थी जिसमें वे हाथ जोड़े खड़े दिख रहे थे और अभिनेता के लिए गायत्री मन्त्र गा रहे थे।
