कंगना रनौत के फॉलोअर्स हो रहे कम, जानें क्या है वजह…..

मुंबई।अपने बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाली  बॉलीवुड की ‘पंगा क्वीन’ यानी कंगना रनौत ने अभी हाल ही में ट्विटर जॉइन किया है। वह सोशल मीडिया से दूरी ही रहती थी, लेकिन हाल ही में एक वीडियो शेयर कर उन्होंने कहा था कि वह भी सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर शामिल हो गई हैं।

आपको बता दे की अभी तक कंगना के सारे सोशल मीडीया अकाउंट्स उनकी सोशल मीडिया टीम ही हैंडल करती थी।सुशांत केस में मुखर हुई कंगना के फॉलोअर्स तेजी से बढ़े थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लगातार कम हो रहे फॉलोअर्स की संख्या पर चिंता जताई और लोगों से इसके बारे में पूछा।

दरअसल, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के एक फॉलोअर ने उन्हें टैग करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- कंगना जी आपके फॉलोअर्स की संख्या अब कम हो रही है। मुझे यह संदेह था लेकिन अब यह पुष्टि हो गई है कि ट्विटर ही ऐसा कर रहा है। आपके अकाउंट पर एक घंटे पहले 992 हजार के आस-पास फॉलोअर थे , लेकिन अब ये घट कर 988 हजार हो गये है।

फॉलोअर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए बॉलीवुड की रिवॉल्वर रानी (कंगना) ने ट्वीट किया और लिखा-  ‘मैं मानती हूं कि मैं हर दिन 40-50 हजार फॉलोअर्स की संख्या कम होते हुए नोटिस करती हूं। मैं इस प्लेटफॉर्म पर बहुत नई हूं, लेकिन ये कैसे काम करता है? ऐसा क्यों हो रहा है कोई आइडिया है? इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर इंडिया और ट्विटर सपोर्ट को भी टैग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *