रायपुर : पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने संवेदना व्यक्त की

रायपुर, 31 अगस्त 2020

भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी के आकस्मिक निधन पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने संवेदना व्यक्त की है। श्री साहू ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। वे एक अभूतपूर्व नेता और दूरदर्शी विचारक थे, जिन्हें सभी राजनीतिक पार्टियों में अपार सम्मान मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *