एक साल बढ़ाई मेरिट लिस्ट की वैधता…शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर भूपेश सरकार का बड़ा फैसला

रायपुर: कोरोना संकट के चलते लंंबित शिक्षक भर्ती को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने चयनीत उम्मीदवारों के मेरिट लिस्ट की वैधता को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। बता दें ​कि अगर मेरिट ​लिस्ट की वैधता नहीं बढ़ाई जाती तो व्याख्याता भर्ती प्रक्रिया खुद ही निरस्त हो जाती।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 14580 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसकी चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी, लेकिन नियुक्ति आदेश सहित कुछ प्रकिया ही शेष रह गई थी। लेकिन कोरोेना संंकट होने के चलते प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *