सुशांत केस – रिया के पिता से फिर होगी पूछताछ, एनसीबी ने दो ड्रग पैडलर्स को हिरासत में लिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सीबीआई जांच का आज 13वां दिन है। सीबीआई अब तक रिया चक्रवर्ती के माता-पिता सहित आठ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। ईडी और सीबीआई ने रिया से भी पूछताछ की है। वहीं, सीबीआई आज फिर रिया के माता-पिता से पूछताछ करेगी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहा है।

एनसीबी ने दो ड्रग पैडलर को हिरासत में लिया
एनसीबी की टीम ने मंगलवार को जैद नाम के एक ड्रग पैडलर को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने रिया के भाई का नाम लिया था। वहीं, आज एनसीबी ने मुंबई के बांद्रा इलाके से अब्दुल बासित परिहार नाम के एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। उसका सैमुअल मिरांडा (रिया चक्रवर्ती के सहयोगी) के साथ संबंध था। मिरांडा पर शोविक चक्रवर्ती के निर्देश पर ड्रग्स खरीदने का आरोप है।
रिया के पिता से आज फिर होगी पूछताछ
रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से आज फिर पूछताछ की जाएगी। इससे पहले, मंगलवार को उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी। रिया के पिता को पूछताछ के लिए डीआरडीओ कार्यालय जाना होगा। वहीं, रिया के भाई और मां से भी मंगलवार को पूछताछ की गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *