रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह ने प्रदेश के कोरोना रिकवरी रेट में पिछड़ने को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है, रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि टेस्टिंग में बदइंतजामी के कारण रिकवरी रेट में छत्तीसगढ़ पिछड़ा है।
पूर्व सीएम ने कहा कि लगातार केस बढ़ने के बाद भी यहां की व्यवस्था नहीं सुधर रही है। बता दें कि बीते दिन प्रदेश में रिकार्ड 1884 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। जिनमें से अकेले राजधानी रायपुर से 666 कोरोना मरीज मिले है।
टेस्टिंग में फिसड्डी रही सरकार की बदइंतजामी के कारण रिकवरी रेट में भी छत्तीसगढ़ सबसे नीचे है।
प्रदेश में कोरोना पैर पसार रहा है और मुख्यमंत्री सिर्फ आलाकमान को खुश करने लोकार्पण/शिलान्यास में लगे
