अम्बिकापुर : जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आज से फिर मिलेंगे पोषण आहार :आंगनबाड़ी केंद्रों में तैयारी पूरी

अम्बिकापुर 06 सितम्बर 2020

राज्य शासन की मंशानुसार कोरोना काल मे  हितग्राहियों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार प्रादन कर कुपोषण दूर करने हेतु सरगुजा जिले में संचालित 2 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को 7 सितम्बर से फिर से प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार एवं गरम भोजन देने आश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ सफाई, सेनिटाइजेशन, बर्तनों की सफाई करा ली गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों तथा महिलाओं को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित निर्देशों का अनुपालन करना होगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को   प्रशिक्षण भी दिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र शुरू करने को लेकर सरपंच एवं ग्रामीणों से भी चर्चा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *