शिवसेना ने कंगना रनोट के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

शिवसेना की आईटी सेल ने एक्ट्रेस कंगना रनोट के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। आईटी सेल की मांग है कि कंगना पर राजद्रोह का केस दर्ज किया जाए, क्योंकि उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इस मांग पर पुलिस कानूनी राय ले रही है।

कंगना 9 सितंबर को ‘वाई’ कैटेगरी की सिक्योरिटी के साथ मुंबई पहुंचेंगी। इस बीच बीएमसी के सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस को आते ही 7 या 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया जा सकता है। हालांकि, वे 7 दिनों के भीतर वापस जाने का टिकट दिखाती हैं तो क्वारैंटाइन से छूट मिल सकती है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीएमसी के नियमों के मुताबिक फ्लाइट से मुंबई आने वाले लोगों को 7 दिन क्वारैंटाइन होना जरूरी है।

सोमवार को कंगना के ऑफिस पर रेड पड़ी थी
कंगना ने पिछले दिनों एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पीओके से की थी। उसके बाद से शिवसेना लगातार एक्ट्रेस पर निशाना साध रही है। कंगना ने पिछले हफ्ते एक वीडियो जारी कर शिवसेना पर धमकी देने का आरोप लगाया था। सोमवार को केंद्र सरकार ने कंगना को वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी दे दी। उसके बाद बीएमसी ने कंगना की प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा था। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *