डीएड, बीएड शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल स्थगित……..

रायपुर,छत्तीसगढ़। डीएड बीएड शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन स्थगित हो गया है। राज्य शासन के आश्वासन के बाद संघ ने हड़ताल रद्द कर दिया है। आपको बता दें सीएम बघेल ने बीते दिनों शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किया था।

एक सप्ताह के भीतर विभाग से रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए थे। शासन के आदेश के बाद भी संघ ने अपना धरना स्थगित कर दिया है।

बता दें संघ ने जल्द भर्ती की मांग को लेकर आज से भूख हड़ताल का ऐलान किया था। सरकार के प्रतिनिधि मंडल और सीएम के आश्वासन पर भरोसा न जताते हुए ये ऐलान किया गया था।

संघ की ओर से कहा गया था कि जब तक तय तिथि की घोषणा नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।  बहरहाल अब ये आंदोलन रद्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *