जांजगीर-चांपा : स्टाफ नर्स, लैब टैक्नीशियन और स्वच्छक के कुल 49 पदो पर भर्ती : वाॅक इन इंटरव्यू 12 व 14 सितंबर को

जांजगीर-चांपा, 08 सितंबर 2020

संचालक स्वास्थ्य सेवायें रायपुर द्वारा कोरोना वायरस (कोविड – 19) संक्रमण रोकथाम एवं बचाव हेतु 03 माह के लिए स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन तथा स्वच्छक के कुल 49 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वाक एंड इंटरव्यू 12 व 14 सिंतबर का अयोजित की जाएगी। सीएमएचओ कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार निर्धारित तिथियों में वाक इन इंटरव्यू पूर्वान्ह 11.00 से दोपहर 02.00 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्षा में होगी। स्टाफ नर्स के 26 पद, लैब टेक्नीशियन के 17 तथा स्वच्छक के 06 पदो पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।  अभ्यार्थी को मूल अंक सूची एवं प्रमाण पत्रों (छायाप्रति एक सेट कार्यालय में जमा करने हेतु) तथा पहचान पत्र के साथ उपस्थित होने कहा गया है।  अभ्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जावेगा। जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। भर्ती के संबंध विस्तृत जानकारी जिले की वेब साईट पर अपलोड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *