9वीं से 12वीं तक के छात्र स्वेच्छानुसार जा सकेंगे स्कूल, ले​नी होगी पालकों की अनुमति

नई दिल्ली: अनलॉक 4 में केंद्र सरकार ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को स्वैच्छीक रूप से स्कूल जाने की अनुमति दे दी है। वहीं, सरकार ने आज 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए एसओपी जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार स्टूडेंट्स अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन ले सकते हैं. लेकिन ये उनकी स्वेच्छा पर है यानी अगर वे जाना चाहते हैं। यानी अगर वे जाना चाहते हैं, तभी जाएं, उनपर स्कूल जाने का कोई दबाव नहीं है। वहीं, छात्रों को स्कूल जाने के लिए परिजनों की अनुमति लेनी जरूरी होगी।

जारी निर्देश के अनुसार स्कूल में अटेंडेस के लिए बायोमीट्रिक मशीन के बजाए कॉन्टैक्ट लेस अटेंडेंस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के लिए 6 फीट की दूरी दर्शाते हुए फर्श तैयार किया जा सकता है। स्कूल असेंबली, स्पोर्ट्स व अन्य इवेंट में भीड़भाड़ पर सख्ती से रोक होगी।

स्कूल के जिमनेजियम को भी स्वास्थ्य मंत्रालय की पूरी गाइडलाइन फॉलो करनी होगी। इसके अलावा स्वीमिंग पूल कहीं भी नहीं खुलेंगे। ये पहले की तरह ही बंद रहेंगे। स्टूडेंट्स के लॉकर पहले की तरह इस्तेमाल होंगे। लेकिन इसमें रेगुलर डिसइन्फेंक्शन किया जाएगा। स्कूल में और क्लासरूम में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *